Download App from

Bihar U-17 CHESS : दरभंगा के जयेश बने स्टेट चैंपियन

  • नौ राउंड में जुटाए 7.5 अंक
  • आखिरी मुकाबला आदित्य कुमार से ड्रा
  • छह जीत और तीन ड्रा के दम पर जीता खिताब

सीतामढ़ी | अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में सीतामढ़ी जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित बिहार राज्य अंडर-17 ओपन एवं बालिका फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। बालक वर्ग में दरभंगा के एरिना ग्रैंड मास्टर (एजीएम) जयेश मिश्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जयेश ने नौ राउंड में छह मुकाबले जीते और तीन मैच ड्रा खेले। उन्होंने कुल 7.5 अंक जुटाए। पूरे टूर्नामेंट में वह अपराजित रहे। अंतिम राउंड में उनका मुकाबला खगड़िया के आदित्य कुमार से हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच बेहद रणनीतिक और रोमांचक बाजी खेली गई। अंत में मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसी के साथ जयेश ने खिताब अपने नाम कर लिया।

टूर्नामेंट के दौरान जयेश ने मुजफ्फरपुर के हार्दिक प्रकाश, पश्चिम चंपारण के शिवांश वर्णवाल, दरभंगा के मनीष यादव, खगड़िया के आर्यन कुमार, पटना के ईशान सात्वत तथा छपरा के एरिना इंटरनेशनल मास्टर प्रेम कुमार को हराया। वहीं छपरा के एरिना फिडे मास्टर अंबर श्रीवास्तव, मुजफ्फरपुर के एरिना इंटरनेशनल मास्टर प्रणित सिन्हा और खगड़िया के आदित्य कुमार के साथ मुकाबले ड्रा रहे। प्रतियोगिता में जयेश ने सफेद मोहरों से तीन मुकाबले ड्रा खेले और दो जीत दर्ज की। काले मोहरों से उन्होंने चार मैच जीतकर अपनी रणनीतिक क्षमता का परिचय दिया।

पिता डा. सुशांत बने मेंटर, किलकारी और आनलाइन प्रशिक्षण का मिला लाभ
जयेश की सफलता के पीछे उनके पिता डा. सुशांत कुमार की अहम भूमिका रही। स्वतंत्र शोधार्थी डा. सुशांत यूट्यूब के शैक्षणिक वीडियो और शतरंज की पुस्तकों के माध्यम से नियमित रूप से उनका मार्गदर्शन करते हैं। जयेश दरभंगा के किलकारी केंद्र में शतरंज प्रशिक्षक साकेत कुमार चौधरी से प्रशिक्षण लेते हैं। साथ ही पश्चिमी चंपारण के शाहिद हुसैन से ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। दरभंगा में ऋतिक के साथ नियमित बोर्ड प्रैक्टिस भी करते हैं।
जयेश का राउंडवार प्रदर्शन
  1. पहला राउंड (सफेद): हार्दिक प्रकाश (मुजफ्फरपुर) को हराया।
  2. दूसरा राउंड (काला): शिवांश वर्णवाल (प. चंपारण) को हराया।
  3. तीसरा राउंड (सफेद): एएफएम अंबर श्रीवास्तव (छपरा) से ड्रा।
  4. चौथा राउंड (काला): मनीष यादव (दरभंगा) को हराया।
  5. पांचवां राउंड (सफेद): एआइएम प्रेम कुमार (छपरा) को हराया।
  6. छठा राउंड (काला): आर्यन कुमार (खगड़िया) को हराया।
  7. सातवां राउंड (सफेद): एआइएम प्रणित सिन्हा (मुजफ्फरपुर) से ड्रा।
  8. आठवां राउंड (काला): ईशान सात्वत (पटना) को हराया।
  9. नौवां राउंड (सफेद): आदित्य कुमार (खगड़िया) से ड्रा।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x