Download App from

नीट धांधली के पीड़ितों को समर्पित ‘छात्रों की गूंज’ मैराथन, उमड़ा जनसैलाब

बेगूसराय | ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत रविवार को एक विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में युवाओं, छात्रों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों का अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। कार्यक्रम में एनएसयूआई (NSUI) के राष्ट्रीय प्रभारी डा. कन्हैया कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष (सह बेगूसराय जिलाध्यक्ष) शिवप्रकाश गरीब दास और शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

शिक्षा-रोजगार के मुद्दे पर कन्हैया कुमार ने सरकार को घेरा
मैराथन को संबोधित करते हुए डा. कन्हैया कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे नीट (NEET) परीक्षा में हुई धांधली के कारण आत्महत्या करने वाले 21 छात्रों को समर्पित किया। उन्होंन कहा कि देश के युवाओं और छात्रों के सामने शिक्षा, रोजगार और अवसरों का गंभीर संकट है। छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने और छात्र हितों की लड़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

बदलाव का जन-आंदोलन : शिव प्रकाश
यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास ने कहा कि छात्रों की गूंज अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिहार के छात्रों और युवाओं की आवाज को बुलंद करने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि मैराथन में युवाओं की भारी भागीदारी बताती है कि छात्र शिक्षा, रोजगार और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं तथा बदलाव चाहते हैं। कांग्रेस और एनएसयूआइ हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करे सकरार : अभिषेक
शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं अभियान के जिला संयोजक अभिषेक सिंह ने कहा कि छात्रों की गूंज अभियान का उद्देश्य केवल समस्याएं उठाना नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता के लिए युवाओं को संगठित करना है। उन्होंने कहा कि हजारों युवाओं की भागीदारी इस बात का संदेश है कि युवा बेहतर भविष्य और अपने अधिकारों के लिए एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से सरकारी शिक्षण संस्थानों को मजबूत करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने, रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता रजनीकांत पाठक, शगुफ्ता ताजावर, अनुपम कुमार अन्नू, राजा गौतम, ब्रजेश कुमार प्रिंस, आजाद कुमार, पवन कुमार, मुरारी कुमार, रणविजय कुमार, गोपाल कुमार, हारून रशीद समेत अन्य नेताओं ने मैराथन को ऐतिहासिक बताया।
मैराथन के विजेता और पुरस्कार
मैराथन दौड़ में बालक और बालिका वर्ग के विजेताओं को नकद राशि और सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बालिका वर्ग की विजेता
  • प्रथम: मीठी कुमारी (बखरी) – ₹21,000
  • द्वितीय: सोनाली (संजात) – ₹15,000
  • तृतीय: लक्ष्मी कुमारी – ₹11,000
बालक वर्ग के विजेता
  • प्रथम: संजीत कुमार – ₹21,000
  • द्वितीय: पीयूष कुमार – ₹15,000
  • तृतीय: मंजेश कुमार – ₹11,000
सांत्वना पुरस्कार (शीर्ष 10 प्रतिभागी)
  • बालक वर्ग :  चंदन कुमार, राहुल कुमार, बृजेश कुमार, शिवम कुमार, दिनेश कुमार और किशन यादव।
  • बालिका वर्ग : कोमल कुमारी, गुड़िया कुमारी, सुमन कुमारी, रिंकी कुमारी, दीपा कुमारी, जूना कुमारी, ऋण कुमारी और सिया कुमारी।

 

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x