Download App from

बांग्लादेश में आज 35 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव

  • सांसद चुनेंगे नया राष्ट्रपति
  • 1991 के बाद पहली बार सीधा मुकाबला
  • मतदान दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा

ढाका /एजेंसी | बांग्लादेश में 35 साल बाद राष्ट्रपति पद के लिए 20 अगस्त (गुरुवार) को मतदान होगा। मतदान दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। वोट राष्ट्रीय संसद के सत्र कक्ष में डाले जाएंगे। इस बार संसद के 349 सदस्य मतदान कर सकेंगे। चुनाव की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग कराएगा। पारदर्शिता के लिए मतगणना का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

फखरुल और ओली अहमद आमने-सामने
राष्ट्रपति पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं। सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की ओर से मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर उम्मीदवार हैं। वहीं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के विपक्षी गठबंधन ने कर्नल (रिटायर्ड) ओली अहमद को प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार को दोनों उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया था। प्रधानमंत्री तारिक रहमान की BNP के पास 350 सदस्यीय संसद में दो-तिहाई बहुमत है। निर्वाचित राष्ट्रपति अगले दिन बंगभवन के दरबार हाल में पद की शपथ लेंगे।
मतदान की प्रक्रिया होगी अलग
मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने बताया कि हर बैलेट पेपर में दो हिस्से होंगे। एक हिस्सा रिकार्ड के लिए होगा। दूसरे हिस्से में सांसद अपना वोट डालेंगे। बैलेट पेपर लेने से पहले सांसद को निर्धारित स्थान पर अपना नाम लिखकर हस्ताक्षर करना होगा। इसके बाद पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के सामने अपना नाम लिखकर हस्ताक्षर करना होगा।
आठ बार निर्विरोध चुने जा चुके राष्ट्रपति
बांग्लादेश में अब तक 12 राष्ट्रपति चुनाव हो चुके हैं। इनमें आठ बार राष्ट्रपति निर्विरोध चुने गए। संविधान लागू होने के बाद पहला राष्ट्रपति चुनाव 1974 में हुआ था। इसमें सांसदों ने मोहम्मद मोहम्मदुल्लाह को चुना था। 1975 में संविधान संशोधन के बाद राष्ट्रपति का चुनाव सीधे जनता से कराने की व्यवस्था की गई। इसके बाद 1978, 1981 और 1986 में जनता ने राष्ट्रपति चुना।

1991 में फिर लागू हुई संसदीय व्यवस्था
1991 में संसदीय व्यवस्था फिर लागू हुई। इसके बाद राष्ट्रपति का चुनाव सांसदों के जरिए होने लगा। उसी वर्ष दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ था। इसके बाद 2023 तक सभी राष्ट्रपति निर्विरोध चुने गए। विपक्ष ने चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारा। अब 1991 के बाद पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला हो रहा है। करीब 35 साल बाद सांसदों को राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान करना होगा।
BNP सांसदों की बैठक
राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को BNP सांसदों की बैठक हुई। बैठक राष्ट्रीय संसद में दोपहर चार बजे हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने की। प्रधानमंत्री के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी जाहिदुल इस्लाम रोनी ने बैठक की जानकारी दी। BNP के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर भी बैठक में शामिल हुए।
शहाबुद्दीन के इस्तीफे से खाली हुआ पद
राष्ट्रपति चुनाव की जरूरत मोहम्मद शहाबुद्दीन के इस्तीफे के बाद पड़ी। उन्होंने 24 जुलाई को पद छोड़ दिया था। उन्होंने गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को इस्तीफे की वजह बताया था। शहाबुद्दीन पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी सहयोगी रहे हैं। छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना को सत्ता से हटना पड़ा था। शहाबुद्दीन ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x