- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया ‘भारतीय राजनीति का ध्रुवतारा’
बेगूसराय | लोकसभा सदस्य, नेता प्रतिपक्ष और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के पीपरा स्थित ‘ओम चिल्ड्रन एकेडमी’ के प्रांगण में आयोजित समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष कुसमेश कुमार शांडिल्य ने की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
‘नेहरू जी के सपनों का भारत’ बनाने का खाका राहुल गांधी के पास: कुसमेश कुमार
सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष कुसमेश कुमार शांडिल्य ने राहुल गांधी को वर्तमान भारतीय राजनीति का ‘ध्रुवतारा’ और युवाओं का ‘आइकॉन’ बताया। उन्होंने कहा, “आजादी के बाद आधुनिक और प्रगतिशील भारत के निर्माण में पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान की चर्चा आज भी पूरी दुनिया में होती है। वर्तमान दौर में नेहरू जी के सपनों के भारत का वास्तविक खाका और विज़न सिर्फ राहुल गांधी जी के पास है।” शांडिल्य ने आगे कहा कि अपनी ऐतिहासिक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और प्रगतिशील विचारों के दम पर राहुल गांधी ने वैश्विक स्तर पर एक महान स्टेट्समैन (राजनेता) के रूप में अपनी पहचान बनाई है। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कामना की कि राहुल गांधी आने वाले समय में देश के प्रधानमंत्री बनें और राष्ट्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने रखी बात
कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय सिंह, सावर कुमार, मोहित सिंह और राम पदारथ यादव समेत कई वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। सभी वक्ताओं ने राहुल गांधी के देशव्यापी संघर्ष और सामाजिक न्याय की लड़ाई की सराहना की और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।
समारोह में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद
इस गरिमामयी अवसर पर सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित सिंह, अधिवक्ता राम पदारथ यादव, राजकुमार राय, नारायण सिंह, पुष्कर गौतम, चौधरी महतों, मो. रहमत, देव कुमार, रंजीत कुमार अंशुमली, केशव कुमार सिंह, शिव कुमार पंडित, नंद किशोर शर्मा, एकनाथ पाठक, विमल झा, रामभरोश कुमार, राजेश कुमार, आदित्य कुमार, आर्यन राज, गौतम गुप्ता, राजन सोनी, जय प्रकाश गुप्ता, कुमार रत्नेश टुल्लू, सुजीत कुमार, अशोक यादव, गंगा राम सिंह और कृष्णनंदन भगत सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।










