Download App from

मो. साकिब बने बलिया अनुमंडल दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष

मो. साकिब बलिया अनुमंडल दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। वहीं अजीत कुमार यादव निर्विरोध रूप से संघ के सचिव बने।
  • चुनाव में प्रतिद्वंद्वी राजेश सिन्हा को 24 मत से हराया
  • अजीत कुमार यादव निर्विरोध चुने गए संघ के सचिव

बेगूसराय (बलिया) | बलिया अनुमंडल दस्तावेज नवीस संघ का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। चुनाव में केवल सचिव ही निर्विरोध चुने गए जबकि अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतदान का सहारा लेना पड़ा। चुनाव में कुल 40 सदस्यों ने हिस्सा लिया। जानकारी के अनुसार, संघ के सदस्यों ने पहले सभी पदों के लिए निर्विरोध चुनाव की कोशिश की, लेकिन सचिव पद को छोड़कर अन्य पदों के लिए चुनाव कराया गया। अजीत कुमार यादव निर्विरोध सचिव चुने गए। वेे निवर्तमान सचिव थे।

अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में उतरे
अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति नहीं होने पर दो प्रत्याशी राजेश कुमार सिन्हा और मो. साकिब चुनावी मैदान में उतरे। मो. साकिब को 32 वोट मिले जबकि राजेश कुमार सिन्हा को केवल 8 वोट मिले। इस तरह मो. साकिब ने प्रतिद्वंद्वी राजेश कुमार सिन्हा को 24 वोट से हराया। बता दें कि मो. साकिब के पिता मो. शोएब भी संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। बीमार होने के बाद उन्होंने कातिब पेशा को छोड़ रखा है।

कार्यकारिणी के लिए सात प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा
संघ में कार्यकारिणी के चार सदस्यों के लिए सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। मतदान के बाद भूपेश कुमार, संजय कुमार सिन्हा, मो. शाहजवां उर्फ छोटू और सकलदेव महतो विजेता घोषित किए गए। निर्वाचित होने वाले संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्यों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!