Download App from

बेगूसराय में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने होटल से 25 युवक-युवतियों को पकड़ा

नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित तिरुपति होटल में छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने होटल से 12 युवक और 13 युवतियों को पकड़ा है।

बेगूसराय | नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित तिरुपति होटल में सोमवार को छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से 12 युवक और 13 युवतियों को पकड़ा है। पकड़े गए युवक-युवतियों को नगर थाना लाया गया और इनसे पूछताछ चल रही है। सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि होटल में अवैध धंधा चल रहा है। इसी आधार पर महिला थाना और नगर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। उन्होंने कहा कि कोई भी युवक या युवती संदिग्ध हालत में नहीं मिले और न ही होटल से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद हुई है।

मीडिया को देखते ही युवकों ने हेलमेट लगाया


जानकारी के अनुसार, होटल में छापेमारी करीब दो घंटे तक चली। इस दौरान मीडिया के लोगों को देखते ही पकड़े गए युवकों में से कुछ ने हेलमेट लगा चेहरा छिपाने की कोशिश की तो कुछ ने रूमाल से चेहरा ढंक लिया। होटल में छापेमारी की जानकारी मिलने के बाद होटल कारोबारियों में दिनभर हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस ने होटल संचालक से पूछताछ की है कि इतनी बड़ी संख्या में युवक-युवतियां यहां क्या कर रहे थे। पुलिस ने होटल संचालक से इनके आधार कार्ड या पहचान के दस्तावेज भी मांगे हैं।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x