Download App from

Boat accident : मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास नाव पलटी; 13 की मौत, मरने वालों में तीन नेवी के लोग

मुंबई में बुधवार की शाम गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा के बीच एक फेरी बोट पलट गई। इस बोट पर क्रू मेंबर सहित 114 लोग सवार थे। हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई।
  • फेरी बोट सेवा की नाव पलटी, 101 लोगों को बचाया गया
  • एलीफेंटा गुफा के पास स्पीड बोट से टकराने के कारण हुआ हादसा
  • सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की

मुंबई/एजेंसी | मुंबई में बुधवार की शाम गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा के बीच एक फेरी बोट पलट गई। इस बोट पर क्रू मेंबर सहित 114 लोग सवार थे। हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में 10 आम लोग और तीन नेवी के लोग हैं। घटना के बाद नौसेना और पुलिस ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और शाम सवा सात बजे सभी शव को समंदर से निकाल लिया गया। रेस्क्यू में बचाए गए सभी 101 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें चार की हालत गंभीर है। स्पीड बोट से टकराने के कारण फेरी बोट पलटी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

देखें- हादसे से ठीक पहले का वीडियो

जानकारी के अनुसार, नाव पर सवार लोग एलीफेंटा गुफा देखने जा रहे थे। जब यह फेरी बोट एलीफेंटा जा रही थी तभी समंदर में रफ्तार भर रही एक बोट ने टक्कर मार दी।

56 यात्रियों को जेएनपीटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया
56 यात्रियों को जेएनपीटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालात चिंताजनक है। 9 यात्रियों को नेवी डॉकयार्ड में भर्ती कराया गया है। अश्विनी अस्पताल में एक की हालात चिंताजनक है, जबकि सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में कुल नौ यात्री भर्ती हैं। इनमें सभी की हालात स्थिर है। करांजे अस्पताल में 12 यात्रियों को भर्ती कराया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं। इधर, भारतीय नौसेना ने बताया कि 4 नौसेना हेलीकॉप्टर, 11 नौसेना के जहाज, एक तटरक्षक नाव और तीन समुद्री पुलिस के जहाज ने लोगों को समंदर से बाहर निकाला।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
2 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
विनोद कर्ण
BINOD KARN
1 year ago

सही – सही जानकारी समय रहते इस खबर से मिली।

Ranjan kumar
Ranjan kumar
1 year ago

ओह.! दुःखद..!!

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
2
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x