Download App from

Manmohan Singh : नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार, मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा। उनका पार्थिव शरीर वहां पहुंच चुका है।

नई दिल्ली | पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा। उनका पार्थिव शरीर वहां पहुंच चुका है। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उनका पार्थिव शरीर कांग्रेगस मुख्यालय से निगम बोध घाट लाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। पार्थिव शरीर को गन कैरेज के माध्यम से निगमबोध घाट लाया गया।
बताते चलें कि गुरुवार की रात 9.51 बजे AIIMS अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित उनके आवास लाया गया। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित अन्य नेताओं और परिजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय लाया गया।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, गृह सचिव, रक्षा सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। निगमबोध घाट पर सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी उपस्थित रहेंगे।

स्मारक के लिए जल्द जमीन आवंटित करेगी सरकार
इधर, गृह मंत्रालय ने शुक्रवार रात बयान जारी कर कहा कि सरकार डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी और इस संबंध में उनके परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सूचित कर दिया गया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अंतिम संस्कार और अन्य औपचारिकताएं पहले पूरी की जाएंगी। ट्रस्ट गठन के बाद स्मारक के लिए स्थान आवंटन किया जाएगा।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x