- पटना और मुंगेर प्रमंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को किया संबोधित
बेगूसराय | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को बेगूसराय पहुंचे। यहां उन्होंने बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप के स्टेडियम में कार्यकर्ता सम्मेलन और क्षेत्रीय बैठक में हिस्सा लिया। अपने संबोधन में उन्होंने राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि चुनाव जीतने का आधार नेता नहीं बल्कि बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, केंद्रीय वस्त्र मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।
घुसपैठियों पर आधारित है राहुल और लालू का वोट बैंक
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले 24 वर्षों से राज्य और देश की सेवा कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी छुट्टी नहीं ली। बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता गर्मी बढ़ते ही विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं। हाल की राहुल गांधी की यात्रा को उन्होंने ‘घुसपैठियों को बचाने की यात्रा’ करार दिया। आरोप लगाया कि राहुल और लालू यादव का वोट बैंक घुसपैठियों पर आधारित है।
मोदी ने कश्मीर को सदा के लिए भारत से जोड़ दिया
अमित शाह ने धारा 370 हटाने को ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर को सदा के लिए भारत से जोड़ दिया है। इसके साथ ही शाह ने गरीबों के उत्थान, महिलाओं, युवाओं और वृद्धों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया।
जिले के विकास कार्यों का उल्लेख किया
अमित शाह ने बेगूसराय और आसपास के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि हल्दिया एक्सप्रेसवे और कोलकाता एक्सप्रेसवे मुंगेर प्रमंडल से होकर गुजरेगा। गंगा नदी पर सिक्स लेन ब्रिज और राजेंद्र सेतु के जीर्णोद्धार का काम भी मोदी सरकार की उपलब्धि है। सभा के दौरान अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल के घोटालों की याद दिलाई और कहा कि इस बार बिहार की जनता इतनी प्रचंड जीत दिलाए कि राहुल गांधी अन्य राज्यों में भी घुसपैठियों को बचाने का प्रयास बंद कर दें।
#WATCH बेगूसराय (बिहार): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रिफाइनरी टाउनशिप खेल मैदान में जनसभा में हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा, “धारा 370 हटाकर पीएम मोदी ने कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ जोड़ दिया और ये कांग्रेस वालों ने पाकिस्तान की आदत बिगाड़ी थी। आए दिन ये हमला करते थे, एक… pic.twitter.com/qtud1RKkSG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2025
चुनावी मौसम में आम सभा के बजाय कार्यकर्ता सम्मेलन
चुनावी सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने आम सभा की बजाय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसका चुनावी आधार केवल बड़े नेता नहीं, बल्कि बूथ और मंडल स्तर तक सक्रिय समर्पित कार्यकर्ता हैं। नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी की जीत का असली कारण कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण है, जो घर-घर जाकर संगठन की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाते हैं।
10 जिलों के कार्यकर्ता हुए शामिल
कार्यक्रम में बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, शेखपुरा, नालंदा, बाढ़ और पटना संगठन जिला के कोर कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ नेता समेत करीब 2500 कार्यकर्ता शामिल हुए।
राहुल पर तेजस्वी ने सब कुछ लुटा दिया : गिरिराज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के 16 जिलों के मस्जिदों में घुसपैठियों को पनाह दिया जाता है। किसी भी मुस्लिम टोले में जाने पर पता चल जाता है कि इन्हें पनाह कौन दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव पर ‘सब कुछ लूटा कर होश में आए तो क्या होगा’ वाला गाना हकीकत में सटीक आ रहा है। तेजस्वी यादव सब कुछ लुटा दिए हैं राहुल गांधी के ऊपर। अब उनको होश आया है तो दूसरी यात्रा निकाल रहे हैं जो कुछ बाकी बचा था, राहुल गांधी ले गए।
संबंधित खबर
Bihar Assembly Elections : बेगूसराय में कुंदन नहीं गिरिराज की फंसेगी प्रतिष्ठा
Begusarai mein BJP ke karyakarta sammelan ka ayojan agami Assembly chunav mein turup ka paata sabit hoga.Amit Shah ka yah kathan ke karykarta ka yogdan jeet- haar nirdharit karney mahatpurn bhumika ada karta hey karykartaun ka manobal varshney ke liye kafi hey. Ab indi alliance ke karyakarta jo ki banta nazar aata per nirbhar karta hey ke wah Bihar mein JDU- BJP alliance ke khilaf anti incumbency mood teyar karney mein kitna safal hota hey