Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

State Level Under – 11 Chase Tournament : नवादा के अंजिष्णु और पटना की अंकिता राज चैंपियन

बिहार राज्य Under - 11 शतरंज प्रतियोगिता में गुरुवार को खिताबी मुकाबला खेला गया। ब्वायज में अंजिष्णु राज और गर्ल्स ग्रुप में अंकिता राज ने खिताबी मुकाबला जीता।
  • बेगूसराय के विष्णु वैभव आखिरी दोनों राउंड जीत तीसरे स्थान पर रहे
  • दोनों वर्ग के विजेता और उप विजेता नेशनल U-11 खेलने जाएंगे

बेगूसराय | दून पब्लिक स्कूल में चल रहे बिहार राज्य Under – 11 शतरंज प्रतियोगिता में गुरुवार को खिताबी मुकाबला खेला गया। इसमें ब्वायज ग्रुप से नवादा से अंजिष्णु राज और गर्ल्स ग्रुप में पटना की अंकिता राज चैंपियन बने। लड़कों में पटना के अद्विक कुमार और लड़कियों में पटना की आरोही सागर दूसरे स्थान पर रहे। दोनों वर्ग के चैंपियन और उप विजेता नेशनल U-11 Chase Tournament खेलने जाएंगे। दोनों वर्ग के टाॅप थ्री खिलाड़ियों को बेगूसराय के आयकर अधिकारी अमित कुमार सिन्हा, दून पब्लिक स्कूल के प्राचार्य गणेश कुमार सिंह और बेगूसराय शतरंज अकादमी के पदाधिकािरयों ने ट्राॅफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

बुद्धिमता और धैर्य का खेल है शतरंज : अमित सिन्हा
खिलाड़ियों को संबोधित करे आयकर अधिकारी अमित कुमार सिन्हा।

U-11 शतरंज चैंपियन को पुरस्कार देने के बाद मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि शतरंज बुद्धिमता और धैर्य का खेल है। इसमें खिलाड़ी दो तरह से जीत हासिल करते हैं- पहली अपनी कुशल रणनीति से और दूसरा प्रतिद्वंद्वी की गलतियों से। खेल में हार-जीत मायने नहीं रखते। जीत की प्रतिबद्धता और हार से सबक लेकर आगे बढ़ने से ही खेल में निखार आता है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में लंबे अंतराल के बाद इस स्तर की प्रतियाेगिता हुई। बेगूसराय शतरंज खेल को लेकर पहले सही उर्वर रहा है। बेगूसराय शतरंज अकादमी के संजीव कुमार के अथक प्रयास से यह टूर्नामेंट संभव हो सका है। इस अवसर पर चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष समीर शेखर, मुकेश कुमार सिन्हा, समाजसेवी दिलीप कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।

अंजिष्णु ने सात चक्र में से केवल एक राउंड ड्रॉ खेला : अंडर-11 ब्वायज में स्टेट चैंपियन बने नवादा के अंजिष्णु राज को पूरे टूर्नामेंट में हार का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने केवल एक मैच ड्रॉ खेला। उन्हें छठे राउंड में पश्चिम चंपारण के शिवांश वर्णवाल के साथ ड्रॉ खेलने पर मजबूर होना पड़ा। अंजिष्णु ने पूरे टूर्नामेंट में चार बार काले मोहरे और तीन बार सफेद मोहरों से चाल चली।

बिना एक भी मैच गंवाए अंकिता का राज : अंडर-11 गर्ल्स में स्टेट चैंपियन बनी पटना अंकिता राज भी पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी। प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में पटना की वंशिका माहेश्वरी ने अंकिता को ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया। अंकिता ने तीन बार काले और तीन बार सफेद मोहरों से चालें चलीं।

संबंधित खबर

State Level Under – 11 Chase Tournament : दोनों वर्ग में पटना के खिलाड़ियाें का दबदबा

newsvistabih
Author: newsvistabih

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!